General Knowledge Quiz In HindiGeneral Knowledge Quiz In Hindi

General Knowledge Quiz In Hindi

General Knowledge Quiz In Hindi
https://my-education-book.blogspot.com



 Q1. अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी किलिमंजारो पर हाल ही में किन भारतीय पर्वतारोहियों ने 24 घंटे रूककर रिकॉर्ड बनाया है?

a.राहुल सचदेवा एवं अनिल त्यागी

b. मोहन अग्रवाल एवं अनुज कुमार

c. रोहताश खिलेरी एवं अनु यादव 

d. संतोष त्यागी एवं मनोज सिंह

Ans -  c.  रोहताश खिलेरी एवं अनु यादव

अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी किलिमंजारो पर पर्वतारोही रोहताश खिलेरी एवं अनु यादव ने 24 घंटे रूककर रिकॉर्ड बनाया है। पर्वतारोही रोहताश खिलेरी हिसार के गांव मलापुर निवासी हैं और पर्वतारोही अनु यादव फतेहाबाद के बुवान गांव की रहने वाली हैं। गौरतलब है कि रोहताश खिलेरी माउंट एवरेस्ट को भी फतेह कर चुके हैं।

Q2. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल संसाधन के क्षेत्र में भारत और किस देश के बीच हुए सहयोग ज्ञापन (एमओसी) को 23 मार्च 2021 को मंजूरी प्रदान कर दी?

a. नेपाल

b. चीन

c. रूस

d. जापान 

Ans -  d. जापान 

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल संसाधन के क्षेत्र में भारत और जापान के बीच हुए सहयोग ज्ञापन (एमओसी) को 23 मार्च 2021 को मंजूरी प्रदान कर दी। सहयोग ज्ञापन (एमओसी) का लक्ष्य जल और डेल्टा प्रबंधन तथा जल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग को विकसित करना है। इससे जल सुरक्षा, बेहतर सिंचाई सुविधा और जल संसाधन विकास में स्थायित्व का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।


Q3. हाल ही में किस राज्य ने इथेनॉल उत्पादन संवर्धन नीति, 2021 का शुभारंभ किया?

a. झारखंड

b. बिहार 

c. पंजाब

d. दिल्ली

Ans -  b. बिहार

बिहार ने इथेनॉल उत्पादन संवर्धन नीति, 2021 का शुभारंभ किया। राज्य कैबिनेट द्वारा नीति को इस मंजूरी दिए जाने के बाद, बिहार जैव ईंधन, 2018 की राष्ट्रीय नीति के तहत इथेनॉल संवर्धन नीति लागू करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है। यह नीति इथेनॉल की निकासी की अनुमति देगी, जो पहले गन्ने की अधिशेष मात्रा के साथ-साथ गन्ने तक सीमित थी।


Q4. नागरिक विमानन महानिदेशालय कार्यालय (DGCA) ने सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को कितने तारीख तक रद्द रखने की घोषणा की है?

a. 10 मई

b. 15 अप्रैल

c. 30 अप्रैल 

d. 25 जून

Ans -  c. 30 अप्रैल 

नागरिक विमानन महानिदेशालय कार्यालय (DGCA) ने 23 मार्च 2021 को सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को 30 अप्रैल तक रद्द रखने की घोषणा की है। डीजीसीए ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय उड़ान परिचालन पर लगे प्रतिबंध की अवधि को बढ़ाकर 30 अप्रैल 2021 तक कर दिया है। हालांकि, मामले की गंभीरता के आधार पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा चयनित मार्गों पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति दी जा सकती है।

Q5. रूस ने हाल ही में 18 देशों के कितने उपग्रहों को सफलतापूर्वक लांच किया?

a. 38 

b. 40

c. 50

d. 55

Ans -  a. 38 

रूस ने हाल ही में 18 देशों के 38 उपग्रहों को सफलतापूर्वक लांच किया। 38 उपग्रह दक्षिण कोरिया, जापान, कनाडा, सऊदी अरब, जर्मनी, इटली और ब्राजील सहित 18 देशों के थे। इन उपग्रहों में से एक 'चैलेंज -1’ नामक उपग्रह पूरी तरह से ट्यूनीशिया में बनाया गया पहला उपग्रह था, जिसे टेलनेट दूरसंचार समूह द्वारा बनाया गया था।


Q6. फिच रेटिंग्स ने अगले वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर कितने प्रतिशत कर दिया है?

a. 10.8 प्रतिशत

b. 11.8 प्रतिशत

c. 15.5 प्रतिशत

d. 12.8 प्रतिशत 

Ans -  d. 12.8 प्रतिशत 

फिच रेटिंग्स ने अगले वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 12.8 प्रतिशत कर दिया है। पहले रेटिंग एजेंसी ने अगले वित्त वर्ष में वृद्धि दर 11 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि 2020 के कैलेंडर साल की दूसरी तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था लॉकडाउन की वजह से मंदी में चली गई थी। लेकिन उसके बाद यह हमारे अनुमान से अधिक तेजी से उबरी है।


Q7. हाल ही में भारत और किस देश के मध्य स्थायी सिंधु आयोग (Permanent Indus Commission) की 116वीं बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई?

a. नेपाल

b. पाकिस्तान 

c. चीन

d. रूस

Ans -  b. पाकिस्तान 

हाल ही में भारत और पाकिस्तान के मध्य स्थायी सिंधु आयोग (Permanent Indus Commission) की 116वीं बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई। यह भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों का एक द्विपक्षीय आयोग है, जिसे सिंधु जल संधि (वर्ष 1960) के कार्यान्वयन और लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु बनाया गया था। सिंधु जल संधि के अनुसार, आयोग वर्ष में कम-से-कम एक बार नियमित तौर पर भारत और पाकिस्तान में बैठक करेगा।

Q8. विश्व रंगमंच दिवस (World Theatre Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

a. 10 जनवरी

b. 15 मार्च

c. 20 अप्रैल

d. 27 मार्च 

Ans -  d. 27 मार्च 

विश्व रंगमंच दिवस (World Theatre Day) प्रत्येक वर्ष 27 मार्च को मनाया जाता है। वर्ष 1961 में इंटरनेशनल थिएटर इंस्टिट्यूट ने इस दिन की स्थापना की थी। हर साल दुनिया भर में इस दिन राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय थिएटर समारोह होते है। विश्व रंगमंच दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों में थिएटर को लेकर जागरुकता लाना और थिएटर की अहमियत याद दिलाना है।


Q9. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की किस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रलिया की बेथ मूनी को पछाड़कर आईसीसी टी-20 क्रिकेट में नंबर वन बल्लेबाज की रैंकिंग हासिल कर ली है?

a. शेफाली वर्मा 

b. पूनम यादव

c. स्मृति मंधाना

d. मिताली राज

Ans -  a. शेफाली वर्मा 

भारत की युवा विस्फोटक महिला बल्लेबाज शेफाली वर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की महिलाओं की ताजा टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में एक बार फिर पहले नंबर पर पहुंच गई हैं। महिला टी-20 रैंकिंग में टॉप 10 में मौजूद अन्य भारतीय महिलाओं की बात की जाए तो इसमें स्मृति मंधाना सातवें और जेमिमा रोड्रिग्ज नौवें नंबर पर मौजूद हैं। महिला टी-20 रैंकिंग के टॉप 10 बल्लेबाजों में ऑस्ट्रेलिया की तीन महिलाएं शामिल हैं। इसमें बेथ मूनी दूसरे, मेग लैगिंग चौथे और एलिस हीली पांचवें नंबर पर मौजूद हैं।

Q10. केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि (PF) में होने वाली जमा की कर मुक्त ब्याज की वार्षिक सीमा को ढाई लाख से बढ़ाकर निम्न में से कितना कर दिया है?

a. दस लाख

b. सात लाख

c. पांच लाख 

d. तीन लाख

Ans -  c. पांच लाख 

केंद्र सरकार ने भविष्य निधि (पीएफ) पर ब्याज को कर मुक्त रखने के संबंध में कर्मचारी के अधिकतम वार्षिक योगदान की सीमा को ढाई लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 01 फरवरी 2021 को संसद में पेश 2021-22 के बजट में घोषणा की थी कि एक अप्रैल 2021 से शुरू होने वाले नये वित्त वर्ष में कर्मचारियों के पीएफ में सालाना ढाई लाख रुपये से अधिक के योगदान पर मिलने वाले ब्याज पर टैक्स लगेगा।

Q11. हाल ही में किस राज्य सरकार ने पीड़ित जानवरों को पशु स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने हेतु भारत का पहला एम्बुलेंस नेटवर्क स्थापित करने की घोषणा की है?

a. बिहार

b. झारखंड

c. तमिलनाडु

d. आंध्र प्रदेश 

d. आंध्र प्रदेश 

आंध्र प्रदेश ने पीड़ित जानवरों को पशु स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए भारत का पहला एम्बुलेंस नेटवर्क स्थापित करने की घोषणा की है। आंध्र सरकार काफी समय से जानवरों की मदद के लिए नए-नए स्टेप्स लेती आई है। इस प्लान के तहत राज्य में कुल 175 मोबाइल एम्बुलेंस शुरू करने की तैयारी है। इमरजेंसी केस में एम्बुलेंस में रखे किट से ऑन द स्पॉट जानवरों का इलाज किया जाएगा।

Q12. विश्व क्षयरोग दिवस (World TB Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

a. 10 जनवरी

b. 12 जुलाई

c. 24 मार्च 

d. 15 नवंबर

Ans -  c. 24 मार्च 

हर साल 24 मार्च को विश्व स्तर पर विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य इस वैश्विक बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करना और इसे खत्म करना है। विश्व टीबी दिवस, हर वर्ष एक विशेष थीम के साथ आयोजित किया जाता है एवं वर्ष 2021 के लिए इसकी थीम ‘द क्लॉक इज टिकिंग’ रखी गई है।


Q13. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड, मुंबई पर कितने लाख रुपये का जुर्माना लगाया है?

a. 10 लाख रुपये

b. 15 लाख रुपये 

c. 25 लाख रुपये

d. 20 लाख रुपये

Ans -  b. 15 लाख रुपये 

भारतीय रिजर्व बैंक ने फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड, मुंबई पर 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना एनबीएफसी (रिजर्व बैंक) के निर्देशों, 2016 में धोखाधड़ी की निगरानी में निहित भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी किए गए निर्देशों के कुछ प्रावधानों के गैर-अनुपालन के लिए लगाया गया है।

Q14. विश्व मौसम विज्ञान दिवस (World Meteorological Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

a. 10 जनवरी

b. 20 अप्रैल

c. 23 मार्च 

d. 30 अगस्त

Ans -  c. 23 मार्च 

हर साल 23 मार्च को विश्व मौसम विज्ञान दिवस (World Meteorological Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे मुख्य कारण है कि लोगों को मौसम विज्ञान और इसमें हो रहे बदलावों के प्रति जागरूक करना है। मौसम विज्ञान दिवस मनाने में विश्व मौसम संगठन का अहम योगदान होता है। इस दिन को विश्व मौसम संगठन (WMO) और संयुक्त राष्ट्र द्वारा भी मनाया जा रहा है। 23 मार्च को इसलिए चुना गया है क्योंकि 1950 में उस दिन विश्व मौसम संगठन की स्थापना हुई थी।

Q15. हाल ही में मध्य प्रदेश और किस राज्य के मुख्यमंत्रियों द्वारा केन-बेतवा लिंक परियोजना को लागू करने हेतु एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गए हैं?

a. पंजाब

b. बिहार

c. तमिलनाडु

d.उत्तर प्रदेश 

Ans -  d.उत्तर प्रदेश 

हाल ही में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों द्वारा केन-बेतवा लिंक परियोजना को लागू करने हेतु एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गए हैं, जो नदियों को आपस में जोड़ने के लिये राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना की पहली परियोजना है। इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना को लागू करने के लिये दोनों राज्यों द्वारा विश्व जल दिवस के अवसर पर केंद्र के साथ एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किये गए हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post